युवा नेता सैफ अली खान ने थामा कांग्रेस का दामन
अररिया, मई 3 -- फारबिसगंज, संवाददाता। स्थानीय सक्रिय और जुझारू युवा नेता सैफ अली खान ने राजनीति में नया कदम बढ़ाते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में मनिहारी (एसटी आरक्षित) सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रत्याशी रह चुके सैफ अली खान ने पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान के हाथों पार्टी की सदस्यता ली। सैफ अली खान आदिवासी पहचान के साथ राजनीति में अपनी अलग छवि बनाने वाले युवाओं में गिने जाते हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में मनिहारी सीट से चुनाव लड़कर खास पहचान बनाई थी और हिंदी पट्टी में एसटी आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने वाले मुस्लिम आदिवासी उम्मीदवार के रूप में चर्चा में रहे थे। यह भी पढ़ें- सीमांचल की राजनीति में तेजी से हो रहा वैचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.