गोंडा, सितम्बर 20 -- गोण्डा। एलबीएस डिग्री कॉलेज के वाणिज्य संकाय ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर सपनों को सार्थक करने का आह्वान किया। डॉ. दिलीप शुक्ला ने मोबाइल की लत को भी नशे का रूप बताया। डॉ. मनोज मिश्रा ने स्वस्थ शरीर को जीवन का आधार बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. माला सिंह ने स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. दलीप सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह और बृजेश श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। विद्यार्थियों को वीडियो क्लिप से नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...