गाज़ियाबाद, जुलाई 24 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित काईट मानद यूनिवर्सिटी में 21 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ युवा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, सांसद बृजेश चौटा और अतुल गर्ग ने किया। इस दौरान नए छात्रों को तकनीकि,दक्षता व राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया। इस मौके पर सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि युवा देश के विकास में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने छात्रों को तकनीकि कौशल, नेतृत्व क्षमला और उद्यमिता विकसित करने को कहा। छात्रों ने तेजस्वी सूर्या से पेपर लीक और नीट परीक्षा के बारे में पूछा तो उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका स्थाई समाधान करने पर विचार कर रहे है। यह भी पढ़ें- PM मोदी के ऐलान के बाद एक्शन, पेपर लीक जांच के लिए फास्ट ट्रै...