मुरादाबाद, जनवरी 25 -- मुरादाबाद। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डीएम अनुज सिंह ने युवाओं से लोकतंत्र का सशक्त प्रहरी बनकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। डीएम ने कहा कि युवा देश का भविष्य है, आप सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। जीआईसी सलेमपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल को डीएम अनुज सिंह ने स्वीप गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। डॉ. अनुज अग्रवाल की गत वर्षों में 550 से अधिक ईएलसी, वीएलसी, युवा मतदाता जागरूकता सम्मेलन, दिव्यांग मतदाताओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने एवं ट्रांसजेंडर आदि को शामिल करने की कवायद की जाती रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं की नाट्य प्रस्तुति से हुई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया।...