हरिद्वार, जनवरी 8 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला समिति की बैठक में 12 जनवरी यानी राष्ट्रीय युवा दिवस से 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बीएचईएल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुई इस बैठक में युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की मजबूती और समाज में सकारात्मक संदेश देने पर जोर दिया गया। 12 जनवरी से संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य, खेलकूद, रक्तदान शिविर और सहभोज जैसे कार्यक्रम होंगे। इस दौरान एबीवीपी के 26वें प्रांत अधिवेशन में नए दायित्व पाने वालों को नवाजा गया। ईशा ने संचालन किया। जिला संयोजक सौरभ शर्मा और जिला प्रमुख राहुल सिंह ने संगठनात्मक दिशा पर मार्गदर्शन दिया। विभाग संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि स्वामी विवे...