कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर देहात/शिवली, संवाददाता। जनपद में स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती सोमवार को युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई। इस मौके पर जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रमों में स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन करने के साथ ही युवाओं से उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरा कस्बे के राज इंटर कालेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस मौके पर हुई संगोष्ठी में मुख्य अतिथि यश मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत, दार्शनिक और राष्ट्रवादी विचारधारा के पोषक भी थे। स्वामी जी एक ऐसे आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक राष्ट्रीय चेतना और भारतीय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.