हल्द्वानी, अगस्त 12 -- हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर काठगोदाम स्थित बाल संसार इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पैरा लीगल वॉलंटियर बाला दत्त ने 65 युवाओं और विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक समय की प्रमुख जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा, कानूनी अधिकार, जलवायु परिवर्तन और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ही देश के बेहतर भविष्य का निर्माण करती है। समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह नशा आज की युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल रहा है। यह भी पढ़ें- ज्योलीकोट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं ...