धनबाद, जनवरी 12 -- धनबाद। राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर द्वारा रन फॉर धनबाद नामक मैराथन का आयोजन गोल्फ ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:45 बजे होगा। इसमें प्रवासी अतिथि के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता उपस्थित रहेंगे। मैराथन गोल्फ ग्राउंड से शुरू होकर कला भवन, एसएसएलएनटी, रणधीर प्रसाद वर्मा चौक, हटिया मोड़ हीरापुर होते हुए पुनः गोल्फ ग्राउंड में संपन्न होगी। कार्यक्रम 12 बजे तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.