युवा दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
बागेश्वर, अगस्त 12 -- बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राइंका क्वैराली में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस दौरान 'सशक्त युवा : सशक्त भारत' विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। रिटेनर अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने साइबर क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, पोक्सो अधिनियम, नालसा जागृति योजना, हेल्पलाइन नंबर 15100, नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025, युवाओं की भूमिका और बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी। प्राधिकरण की सचिव कुमारी अनीता ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। न्याय व्यवस्था और कानून के शासन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.