युवा डॉक्टरों को घुटने की सर्जरी की बारीकियां बताईं
लखनऊ, मई 3 -- पीजीआई ट्रॉमा सेंटर के आर्थोपैडिक्स विभाग की ओर से रविवार को हैंड्स ऑन नी आर्थोस्कोपी सिमुलेशन कोर्स आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर्थोपैडिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुलक शर्मा ने युवा डॉक्टरों व सर्जरी की पढ़ाई कर रहे छात्रों को घुटने की सर्जरी की बारीकियां बताईं। ट्रॉमा सेंटर के एडवांस स्किल लैब में आयोजित प्रशिक्षण में आधुनिक मशीनों और सिमुलेटर का इस्तेमाल किया गया। डॉ. शर्मा ने प्रशिक्षुओं को कैमरा चलाने, सर्जिकल उपकरणों का प्रयोग, घुटने के भीतर की जांच करना और सुरक्षित ऑपरेशन की जानकारी दी। देश भर से आए डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए। डॉ. पुलक ने बताया कि ये उत्तर भारत का पहला हैंड्स ऑन नी आर्थोस्कोपी सिमुलेशन कोर्स है। इससे आधुनिक मेडिकल ट्रेनिंग को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में मरीजों को भी बेहतर इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.