युवा जोश चैरिटेबल सोसाइटी ने वितरण किए 11 सौ तुलसी पौधे
हाथरस, जून 20 -- हाथरस। युवा जोश चैरिटेबल सोसाइटी के तत्वाधान में शनिवार को तुलसी वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 सौ पौधों का वितरण किया गया। तुलसी वितरण समापन कार्यक्रम शहर के खाटूश्याम मंदिर में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तुलसी के औषधीय महत्व के प्रति जागरूक करना और हर घर में एक तुलसी का पौधा लगवाना था। संस्था के स्वयंसेवकों ने घर घर जाकर पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, सौरभ शर्मा , चंदन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, तरुण पंकज, रवि वार्ष्णेय, विशाल दुबे, आशीष गौड़, रामजी लाल, मोहित वार्ष्णेय, पिंटू गुप्ता, विकाश कुशवाह, गोपाल अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.