युवा जादूगर की मदद करने को तैयार हुए आनंद महिंद्रा, बोले- लड़के में बहुत टेलैंट है
नई दिल्ली, जून 5 -- सोशल मीडिया पर आए दिन कोई वीडियो या फोटो वायरल होती ही रहती है। कई बार यह ऐसे लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेती है, जिससे वीडियो या फोटो वाले इंसान की जिंदगी ही बदल जाती है। चाहें वह दिल न दिया गाने वाला 'धूम' हो या फिर कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा हों। कभी गरीबी देखने वाले इन लोगों की जिंदगी की एक नई शुरुआत होती है। अब इसी क्रम में एक युवा जादूगर का वीडियो सामने आया है, जिस पर नजर पड़ी है उद्योगपति आनंद महिंद्रा की। उन्होंने लड़के की प्रतिभा देखते हुए उसकी मदद करने की इच्छा व्यक्त की है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नैनीताल के एक छोटे से जादूगर साहिल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साहिल जादू के कुछ करतब दिखाता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वह बड़े आत्मविश्वास के साथ अपने आसपास के लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.