बिजनौर, फरवरी 18 -- साहू जैन कॉलेज, नजीबाबाद में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया साथ ही भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्रााओं ने हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग एवं यातायात के नियमों का पालन करने का महत्व बताया। साहू जैन कॉलेज, नजीबाबाद में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रोफेसर बी. एस. तोमर ने विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, यातायात संकेतों के पालन तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाने का संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयेश कुमार ने कहा कि युवा वर्ग यदि जागरूक हो जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला...