आदित्यपुर, अप्रैल 5 -- आदित्यपुर। शहर में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर युवा जन शक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अभय झा ने शनिवार को सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मांग उठाई। इस दौरान अभय झा ने कहा कि शहर में कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं। जिनके समाधान के लिए प्रशासन को शीघ्र ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आमलोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ज्ञापन सौंपने के मौके पर मोर्चा के सदस्य विष्णु बाउरी, किट्टू दास और अनिकेत कुमार भी उपस्थित थे। बताया गया कि ज्ञापन की प्रतिलिपि डीसी के साथ-साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है, ताकि इस दिशा में जल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.