शामली, मार्च 1 -- रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित शिवशक्ति वाटिका में युवा जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नामदेव समाज के विभिन्न मुददों पर चर्चा भी की गई। रविवार को शहर के टंकी रोड स्थित शिवशक्ति वाटिका में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रजनीश नामदेव ने किया। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर, शामली, ननौता, सहारनपुर, मेरठ, झिंझाना, बिजनौर, भगवानपुर आदि स्थानों से आये नामदेव समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रंगों व फूलों से होली खेली गई। साथ ही सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रजनीश नामदेव ने कहा कि समाज की बुराईयों को सभी को मिलकर दूर करनी चाहिए। होली पर्व पर एक दूसरे से प्रेम से पेश आये। इस अवसर पर वंश नामदेव, आशु नामदेव, संदीप नामदेव, मोनू नामदेव, विशाल ...