युवा चेतना ने मालदेपुर मोड़ समेत कई गांवों में बांटे कूलर-पंखे
वाराणसी, जून 16 -- बलिया, संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए युवा चेतना की ओर से मंगलवार को मालदेपुर मोड़, फेफना, सागरपाली, जनाड़ी समेत आधा दर्जन गांवों में जरूरतमंद परिवारों को कूलर और पंखों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि संगठन समाज के पिछड़े, वंचित, दलित तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। भारतीय राजनीति को परिवारवाद ने बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके खिलाफ युवाओं को संगठित होकर देश के विकास और वैभव वृद्धि के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता परिवारवादी राजनीति को जवाब देगी। कार्यक्रम में अभिराम त्रिपाठी, मोहन सिंह, बैजू राय, शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.