लखीसराय, अप्रैल 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखीसराय इकाई द्वारा शहर के युवा एवं प्रतिभाशाली चिकित्सक डॉ. अभिनव आनंद के आकस्मिक निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह सभा आईएमए अध्यक्ष डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें जिले के कई चिकित्सक उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. अभिनव आनंद एक कुशल, समर्पित एवं परिश्रमी चिकित्सक थे। उनके असामयिक निधन से लखीसराय के चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ. आनंद ने अपने अल्प समय में ही मरीजों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी और वे हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते थे। इस अवसर पर आईएमए के सचिव डॉ. पंकज कुमार ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.