लोहरदगा, फरवरी 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा मुंद्रिका भवन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को युवा सम्मेलन हुआ। भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल उरांव के पक्ष में युवाओं को गोलबंद करने और अनिल उरांव की जीत सुनिश्चित जीत पक्की करने पर इसमें चर्चा हुई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रघुवर दास ने कहा कि हर काल का अपना एक कार्यकाल होता है। समय अनुसार इसका महत्व बदलते रहता है। वर्तमान समय युवाओं का है। यदि युवा जाग गये तथा अपनी शक्ति को पहचानते हुए सही दिशा की ओर कदम बढ़ा दिए, तो उसी समय परिवर्तन होना तय है। सबसे अच्छी बात यह है कि लोहरदगा नगर अध्यक्ष पद हेतु भाजपा समर्थित उम्मीदवार भी युवा हैं और विकास कार्यों हेतु युवा सोंच रखने वाले अनिल उरांव एक सशक्त, ईमानदार, कर्तव...