लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता।केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रो. शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट, उत्तिष्ठ सेवा संस्थान, एसएस हॉस्पिटल, माय भारत और काव्योम फाउंडेशन की ओर से युवा खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। शुभारंभ एमएलसी मुकेश शर्मा, युवा एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, अध्यक्ष प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय, कोषाध्यक्ष हेमंत उपाध्याय ने किया। यहां एमएलसी मुकेश शर्मा ने खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। इसके बाद पहले दिन क्रिकेट, रस्साकशी, शतरंज और खो खो प्रतियोगिताएं हुईं।प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने बताया कि खो खो में प्रथम विजेता गांधी क्लब, उप विजेता बीकेटी कॉलेज, रस्साकशी बालक वर्ग प्रथम श्री राम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, उप विजेता श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय और महिला वर्ग में प्...