गिरडीह, जून 2 -- जमुआ, प्रतिनिधि। माई भारत केंद्र गिरिडीह के सदस्यों ने सोमवार को जमुआ प्रखंड के जोरासांख, चरघरा, मनिकडीहा, रोधिया और समराटांड़ सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य निष्क्रिय हो चुके युवा क्लबों को दोबारा सक्रिय करना और नए क्लबों का गठन करना है। सदस्यों ने बताया कि इन क्लबों के माध्यम से ग्रामीण व युवा विकास के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारा जाएगा। साथ ही, युवाओं को संगठित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि ग्रामीण उनका लाभ उठा सके। मौके पर गोविंद दास, सूरज कुमार, कृष्ण कुमार, विजय कुमार और उपेंद्र कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नवादा-गिरिडीह रेल परियोजना से देवरी के गांवों को भी जोड़ने की मांग यह भी पढ़ें- हर पंचायत मुख्यालय में ओपन जिम, पार्क और खेल मैदान की मांग तेज

हिंदी हिन्दुस...