कौशाम्बी, जनवरी 5 -- कड़ा ब्लॉक के कंथुवा गांव में युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार को शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रणविजय निषाद ने फीता काटकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच घोसी इलेवन एवं कंथुवा टीम के बीच खेला गया। घोसी इलेवन के कप्तान आमिर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। कंथुवा टीम ने कप्तान के नेतृत्व में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 145 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी घोसी इलेवन की टीम कंथुआ के घातक गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकी। 10 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 85 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस प्रकार कंथुवा टीम ने मैच में शानदार जीत दर्ज किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कंथुवा ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.