अररिया, दिसम्बर 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय हवाई अड्डा ग्राउंड में हर साल खेले जाने वाला बिहार का बहुचर्चित एएसआर-कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार और भी भव्य रूप में आयोजित होने जा रहा है। 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलने वाला यह टूर्नामेंट युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार चर्चा में रहा है। इस बार भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, कटिहार, बेगूसराय, मुंगेर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सिवान, सहरसा, अररिया, वैशाली सहित कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।टेनिस बॉल में देश के कई नामी खिलाड़ी यहां खेलते रहे हैं, जिसके कारण यह टूर्नामेंट पूरे देश में लोकप्रिय हो चुका है। इस टूर्नामेंट की खासियत यह है कि यहां मैचों का संचालन अंतरराष्ट्रीय स्तर के अंपायर करते हैं, साथ ही प्रोफेशनल कमेंट्री और यूट्यूब सहित कई डिज...