युवा कौशल दिवस पर स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सड़क में विश्व युवा कौशल दिवस पर स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी। इसके साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, राजकिशोर और बृजेश कुमार ने कौशल दिवस का शुभांरभ किया। प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। युवाओं को स्वरोजगार की ओर अधिक बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्ष 2025 में अपनी ट्रेड में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें आईटीआई ठंडी सड़क के 18, अमृतपुर के 12 और कायमगंज के 12 प्रशिक्षणार्थी हैं। यह भी पढ़ें- विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान, चयनित युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.