युवा केंद्रित विकास पर केंद्र सरकार का जोर: मोदी
नई दिल्ली, जून 13 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवा से जुड़े विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही। शनिवार को एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में भारतीय युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के युवा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग), अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों से एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित हुआ है, जो नवाचार, उद्यमिता और व्यवसाय को प्रोत्साहित करता है। यह भी पढ़ें- एनडीए सरकार ने महिलाओं को नेतृत्व के लिए सशक्त किया : मोदी आज भारत दुनिया के शीर्ष स्टार्टअप केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.