वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। प्रत्येक छात्रा एवं महिला कर्मचारी को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा पाने और कार्य करने का अधिकार है। किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार के विरुद्ध बिना किसी भय के आवाज उठानी चाहिए। ये बातें बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. कविता मीणा ने कहीं। वह बीएचयू के शिक्षा संकाय में चल रहे सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सोमवार को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रही थीं। 'कार्यस्थल पर बालिकाओं एवं महिलाओं का यौन उत्पीड़न: रोकथाम, निषेध एवं प्रतितोष' विषय पर डॉ. कविता मीणा ने कहा कि कार्यस्थल पर होने वाली ऐसी घटनाओं को आमतौर पर लोग दबाने या शिकायत न करने की सलाह देते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। यदि किसी बालिका या महिला के साथ ऐसा कोई दुराचरण किया जा रहा है तो इसके लिए वह दोष...