मेरठ, मार्च 12 -- कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे पर गलत तरीके से गाड़ी चलाने और हूटर बजाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक युवा के पूर्व जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही की गाड़ी सीज कर दी। साथ ही मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही पुत्र कृष्ण निवासी गांव नंगलाताशी अपने दोस्त अनुज कुमार के साथ देर-रात मोदीनगर से शादी समारोह से कार से घर लौट रहे थे। कंकरखेड़ा हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस ने हूटर बजाते हुए गलत तरीके से चल रही उनकी कार को सरधना फ्लाईओवर के नीचे रोक लिया। बार-बार हूटर बजाने से अन्य वाहन सवारों को दिक्कत हो रही थी। पुलिस आकाश सिरोही और अनुज कुमार को कार सहित थाने ले गई। कार को सीज कर दिया और गुरुवार को दोनों का चालान कर दिया।वहीं, आकाश सिरोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.