युवा-किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस का मार्च
जौनपुर, अगस्त 12 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। युवाओं, छात्रों और किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ मौजूदा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस की रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान की पूर्वांचल यात्रा मंगलवार को मड़ियाहूं पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर युवा, किसान, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए लोगों से अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने का आह्वान किया। मिर्जापुर से डॉ. राम प्रकाश गौतम के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा पूर्वांचल के 10 जिलों से होकर 10 सितंबर को वाराणसी में समाप्त होगी। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर रामपुर में कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा आरसी पांडेय ने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.