कानपुर, मार्च 22 -- श्री चित्रगुप्त धर्मशाला गोविंद नगर में रविवार को नगर निगम में मनोनीत पार्षदगणों का अभिनंद समारोह आयोजित हुआ। युवा कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित समारोह श्री चित्रगुप्त की आरती के साथ शुरू हुआ। नामित पार्षद राजेश श्रीवास्तव, नीतू सिंह, विजय सिंह सेंगर, सुभाष गौड़, रमेश वाल्मीकि, विजय पटेल, आदित्य शुक्ला, दिनेश बाबा, निधि बाजपेई व कमला साहू को पटका व फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संघ के प्रांत संचालक भवानी भीख ने नामित पार्षदों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गीत-संगीत का आयोजन हुआ। यहां मुख्य रूप से प्रदीप निगम, अनुभव निगम, राजीव श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, प्रदीप निगम, अनिल श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.