नई दिल्ली, मार्च 10 -- पटियाला हाउस कोर्ट ने भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन मामले में युवा कांग्रेस के सचिव मनीष शर्मा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है। मंगलवार को मनीष की ओर से अतिरिक्त हलफनामा दाखिल किया गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित बंसल की अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 11 को करने का आदेश दिया है। मनीष की याचिका पर कोर्ट ने सात मार्च को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...