रिषिकेष, अप्रैल 9 -- युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि युवा कांग्रेस संगठन पार्टी की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित टीम जनता की आवाज बनकर कार्य करेगी। गुरुवार को कांग्रेस भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाई गई। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि नव-निर्वाचित टीम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेगी। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व पूर्व अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समर्पण से ही संगठन को नई दिशा और गति मिलती है। पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को...