नई दिल्ली, मार्च 7 -- पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को एआई समिट प्रदर्शन मामले में युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा की अग्रिम व अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। अतिरिक्त सेशन जज प्रशांत शर्मा की अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। हालांकि अदालत ने दिल्ली पुलिस का पक्ष सुने बिना कार्रवाई से तुरंत अंतरिम सुरक्षा देने से मना कर दिया। इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। कोर्ट सोमवार को अर्जी पर सुनवाई करेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय घोष, अधिवक्ता रूपेश सिंह भदौरिया व चितवन गोदारा के साथ शर्मा की तरफ से पेश हुए। यह बताया गया कि प्रदर्शन साइट पर मौजूद अन्य नौ आरोपियों को जमानत मिल गई है।सिद्धार्थ अवधूत की रिहाई के आदेशइस बीच शनिवार को ही पटियाला हाउस अदालत ने एआई समिट प्रदर्शन मामले में आरोपी सिद्धार्थ अवधूत को जेल...