युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
लातेहार, जून 20 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला युवा कांग्रेस कमिटी द्वारा शुक्रवार को जननायक एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर राहुल गांधी के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया और राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आफताब आलम, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, फूलचंद यादव,अनीता देवी,गूंजर उरांव, टिंकू बाबू, मोती उरांव, सुरेंद्र उरांव सहित बड़ी संख्या में कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.