युवा कांग्रेस ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
देहरादून, मई 15 -- युवा कांग्रेस ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पुतला दहन कर नारेबाजी की। पूर्व विधायक राजकुमार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है, जिससे खाद्य पदार्थों से लेकर परिवहन तक हर चीज महंगी होती जा रही है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरनीत कौर, सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.