शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में बुधवार को जिला युवा कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने किया। रामजी अवस्थी ने कहा कि शहीद दिवस के दिन प्रतिमाएं तोड़ा जाना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से जमे अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से यह घटना हुई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में अनस इकबाल, गौरव त्रिपाठी, सोभित मिश्रा, शिवओम मिश्रा, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अनस, शाहनवाज खान, मोहसिन खान, शाश्वत मिश्रा, प्रत्युष मिश्रा, मोहम्मद अयान, हिमांशु मुदगल, सुधांशु मिश्रा, हसन खान, परवेज अहमद, सौरभ मिश्रा, जमाल खान, केशव मिश्रा, राहिल अंसारी, नितिन तिवारी, अनुभव द...