युवा कांग्रेस ने चंदा चोरी मामले में किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
हरिद्वार, अगस्त 19 -- युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जहां पर भी भाजपा सरकार है वहां मंदिरों में चोरियां हो रही हैं। इनके शासन में चोरियां, डकैती बढ़ रही है। प्रेमनगर घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि पूरे मामले में भाजपा सरकार और आरएसएस शामिल है। करोड़ों रुपए का चंदा चोरी कर लिया गया लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। जब किसी कार्य का श्रेय प्रधानमंत्री ले सकते हैं तो फिर चंदा चोरी का श्रेय भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन का ढोंग करने वाली भाजपा मंदिरों में चंदा चोरी के साथ साथ बच्चों के भविष्य की भी चोरी कर रही है। पेपर लीक मामले बढ़ते जा रहे हैं। छात्र और युवा सरकार की जनविरोधी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.