रांची, जून 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नीट और सीबीएसई की परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में मंगलवार को रांची महानगर युवा कांग्रेस के नेता गौरव सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने लोक भवन का घेराव किया। युवा कांग्रेस ने परीक्षाओं के पेपर लीक की जांच करने, एनटीए पर प्रतिबंध लगाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग की है। साथ ही, दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करने और दोबारा परीक्षा कराने की भी मांग की है। गौरव सिंह ने कहा कि देश के 20 लाख से ज्यादा छात्र जिस परीक्षा में शामिल हुए थे, गरीब और मेहनती छात्रों की मेहनत को पेपर माफिया बर्बाद कर रहे हैं। वे छात्रों के हक की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगे। इस मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस क...