देहरादून, जनवरी 30 -- हरिद्वार। युवा कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाते हुए वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की। कहा कि सरकार ने अंकिता भंडारी मामले में आनन फानन में सीबीआई जांच की संस्तुति तो कर दी। लेकिन इतने दिन होने पर भी कुछ नहीं हुआ। पत्रकारवार्ता के दौरान लोकसभा प्रभारी आकाश आजाद, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरुण बालियान, महबूब आलम ने कहा कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दिए गए पत्र के माध्यम से जांच होनी चाहिए। एक तीसरा व्यक्ति पत्र दे रहा है। इससे निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। वीआईपी का नाम सभी के सामने आना चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलता युवा कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी। अभी तक सीबीआई जांच शुरू भी नहीं हुई अगर हुई है तो जांच कहां तक पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.