पूर्णिया, अगस्त 2 -- पूर्णिया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक आज पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचे। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से उनके प्रतिनिधि राजेश यादव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। राजेश यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव सदैव युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति मानते हैं और उनके मार्गदर्शन में सीमांचल के विकास, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। एयरपोर्ट परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए सीमांचल आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Purnia News: छात्रों पर लाठीचार्ज : कांग्रेस की फैक्ट फाइंड...