युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव के निधन पर शोक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अनंत सनयम भारद्वाज के असामयिक निधन से जिले के कांग्रेसियों में शोक है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि युवा, जुझारू व सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता अनंत सनयम का निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में समीर कुमार, मोजक्किर रहमान, लक्ष्मण ठाकुर, मुकेश त्रिपाठी, जूही प्रीतम, केदार सिंह पटेल, विकास टुल्लू, आनंद कौशल, मो. आमिर, रितेश कुमार संजू, कुणाल रंजन, प्रभात चंद्र, दिलीप चौधरी, मनोज सिंह, मैनुद्दीन, रामबाबू शाह व अन्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.