गिरडीह, मई 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और बीएलए मास्टर ट्रेनर यश सिन्हा ने संगठन के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। यश सिन्हा ने बताया कि वे छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पहले एनएसयूआई में कार्य किया और बाद में युवा कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया। साथ ही बीएलए मास्टर ट्रेनर का दायित्व भी निभाया। विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में निष्ठा और समर्पण से संगठन व विचारधारा के लिए कार्य किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती दी। वर्तमान परिस्थितियों एवं व्यक्तिगत कारणों से यह निर्णय गंभीर विचार-विमर्श के बाद लिया है। कहा कि भविष्य में भी जनता और समाज के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.