नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, का.सं.। एआई इंपैक्ट समिट के दौरान हुए शर्टलेस विरोध प्रदर्शन मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के लखीमपुर खीरी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नवाज खान को अदालत से अंतरिम राहत मिल गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित बंसल की अदालत ने आदेश में कहा कि आरोपी 30 मार्च को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर जांच में शामिल होगा और आगे भी जब बुलाया जाएगा, उसे सहयोग करना होगा। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस शर्त के पालन पर ही उसे अगली तारीख तक गिरफ्तारी से छूट मिलेगी। मामले की अगली सुनवाई नौ अप्रैल को तय की गई है, साथ ही जांच अधिकारी से विस्तृत जवाब भी मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...