युवा कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया तेज
पूर्णिया, जून 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को युवा कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रेस वार्ता सम्मेलन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर सद्दाम शेख ने युवा कांग्रेस की संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव पदों के लिए नामांकन, सदस्यता अभियान तथा मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहरी क्षेत्र कुमार आदित्य एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण अफरोज आलम भी उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.