वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस की नवगठित कमेटी की गुरुवार को बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन मैदागिन स्थित राजीव भवन पार्टी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता अनिल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस रोशनी जायसवाल रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की। बैठक के दौरान महानगर युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम संयोजन महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि के र...