युवा कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
काशीपुर, सितम्बर 2 -- काशीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे और शुद्धीकरण प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एमपी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए विरोध जताया। साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद समतीला मैदान में हुए शुद्धीकरण प्रकरण के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर रोष व्यक्त किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शुद्धिकरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.