रामपुर, अगस्त 5 -- ​रामपुर। छात्रों के अधिकारों की रक्षा और उन पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस ने रामपुर में विशाल प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का प्रारंभ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी समाधि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर और माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के सत्य,अहिंसा और लोकतांत्रिक संघर्ष के मार्ग पर चलते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाई।

पुलिस के खिलाफ आंदोलन गांधी समाधि से शुरू हुआ जुलूस जैसे ही आगे बढ़ा, पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। पुलिस द्वार...