युवा कांग्रेस का आज विशाल कैंडल मार्च, लोकतंत्र और संविधान बचाने का आह्वान
रामपुर, अगस्त 4 -- भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय आह्वान पर लोकतंत्र, संविधान, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आज एक विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह कैंडल मार्च सायं 04:30 बजे गांधी समाधि पर निकाला जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अर्सलान अली खां ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ेंगे, लोकतंत्र को मज़बूत करेंगे के संकल्प के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, नेताओं, प्रकोष्ठों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों एवं समस्त कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.