युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने दिउड़ी मंदिर में की पूजा
रांची, मई 6 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्राचीन प्रसिद्ध मां दिउड़ी मंदिर में बुधवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रायडीह मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर प्रदेश सचिव विनीत कुमार सिंह, युवा प्रखंड उपाध्यक्ष रोशन कांति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- निशांत के साथ युवा बिहार: नवल यह भी पढ़ें- भाजपा सोनाहातू मंडल ने मनाया जश्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.