रामपुर, अप्रैल 17 -- युवा कल्याण सेवा समिति हमेशा समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रही है। समय-समय पर रक्तदान करती आई। समिति के अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि डिलीवरी केस के लिए एक मरीज को तत्काल 3 यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ी। सूचना मिलते ही समिति के सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा , उपाध्यक्ष वैभव अग्रवाल और सदस्य प्रभात सिंघल ने तत्परता दिखाते हुए मिलक से रामपुर आकार अध्यक्ष अमन गर्ग के साथ तुरंत वर्धमान ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। अमन गर्ग ने महिला के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.