बरेली, दिसम्बर 15 -- मीरगंज। युवा कल्याण व प्रांतीय विकास दल ने विधान सभा स्तरीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया। प्रतियोगिता में तीन ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शेफाली शर्मा के निर्देशन में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण, सत्येंद्र यादव, एसडीएम आलोक कुमार एवं प्रधानाचार्य प्रमोद गंगवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रिद्धि यादव, दीक्षा, नाजवीन, 800 मीटर दौड़ में ममता, रीना कुमारी, निक्की क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय रहीं। लंबीकूद में चांदनी प्रथम व कामना द्वितीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीमा प्रथम, सलौनी द्वितीय, शिवानी तृतीय, 400 मीटर दौड़ में राधा प्रथम, तनु द्वितीय, 800 मीटर दौ...