युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति सभापति बनीं सविता
आदित्यपुर, अप्रैल 3 -- चांडिल। वर्ष 2026-27 के लिए युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति का गठन कर लिया गया है। यह गठन विधानसभा के नियम-223 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, समिति की सभापति के रूप में सविता महतो को नियुक्त किया गया है। वहीं, समिति के अन्य सदस्यों में कुमार जय मंगल (अनूप सिंह), प्रदीप प्रसाद, रागिनी सिंह और निसात आलम शामिल हैं। समिति का कार्यकाल अधिसूचना जारी होने की तिथि से एक वर्ष तक या समिति के पुनर्गठन तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगा। मालूम हो कि 2025-26 में भी विधायक सविता महतो युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति थे। उक्त बात की जानकारी विधायक सविता महतो के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.